फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने वाले राम सुतार की यादें फरीदाबाद से भी जुड़ी हुई हैं। उनकी सूरजकुंड रोड स्थित आनंद वन में एक कार्यशाला हुआ करती थी, जिसमें वे कला साधना करते थे। स्मार्ट सिटी के लोग और मूर्तिकार उनकी कला के कायल थे। मूर्तिकार राम सुतार ने अपनी इसी कार्यशाला में देश के कई महापुरुषों और राजनेताओं की प्रतिमा भी बनाई थीं। इन्हें देखने के लिए फरीदाबाद के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लोग आते थे। इस कार्यशाला में तैयार की गई मूर्तियां संसद भवन में स्थापित की गईं हैं। इसके अलावा यहां से देश के विभिन्न राज्यों को भी मूर्तियां भेजी गई हैं। अपनी कार्यशाला में युवाओं को मूर्तिकला का भी प्रशिक्षण देते थे और उनसे प्रशिक्षण युवा देश-विदेश में गौरव बढ़ा रहे हैं। बता दें कि जून-जुलाई म...