फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड मेले में झूला गिरने के दौरान लोगों की जान बचाने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान करने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को राष्ट्रपति की ओर से पुलिस मेडल भी मिला था। जहां भी उनकी तैनाती रही, उन्होंने कर्तव्य परायणता को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी वर्दी पर दाग नहीं लगने दिया। मथुरा के डींगरा गांव निवासी करीब 58 वर्षीय जगदीश प्रसाद वर्ष 1989 में हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती हरियाणा आर्मड पुलिस में थी। इंस्पेक्टर बनने के बाद उन्हें जिला पुलिस में तैनाती मिली थी। इंस्पेक्टर बनने के बाद करीब डेढ़ वर्ष से सोनीपत में तैनात थे। गत वर्ष 25 नवंबर को पलवल पुलिस में स्थानांतरण हुआ था। उन्हें पलवल में चांदहट थाना एसएचओ भी लगाया गया था। 31 मार्च को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.