चम्पावत, दिसम्बर 16 -- टनकपुर। बगेड़ी ग्राम पंचायत के अमौन गांव निवासी यादव सिंह ने गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने अमौन गांव से वैष्णों देवी मंदिर तक नंगे पांव पद यात्रा शुरू की है। मंगलवार को सूखीढांग पहुंचने पर पंडित शंकर जोशी व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यादव सिंह ने बताया कि वह 1100 किमी की यात्रा नंगे पांव तय करेंगे। इस यात्रा में दो माह का समय लगेगा। उन्होंने एक दिन में 50 किमी पैदल चलने का संकल्प लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...