मुरादाबाद, फरवरी 16 -- अहीर रेजिमेंट टीम के नगर अध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में भारी तादाद में यादव समाज के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी के माध्यम से भेजा गया। सोमवार को तहसील पहुंचे अहीर रेजिमेंट टीम के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर कहा कि 27 फरवरी को यादव जी की लव स्टोरी नाम से एक फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म के किरदारों को लेकर आपत्ति है। हमारी अहीर रेजिमेंट टीम में रोष का माहौल है। एसडीएम बिलारी को ज्ञापन देकर कहा कि वह ज्ञापन को सेंसर बोर्ड को भेजना चाहते हैं। उनकी जो भावनाएं आहत हो रही है। उसे फिल्म पर पूरी तरीके से रोक लगाई जाए। इसके साथ ही धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी। राज यादव, वीरेश यादव, लवली यादव, सचिन यादव, अभी यादव, अक्षय यादव, शिवम यादव, सौरभ यादव, विशाल यादव, गौरव यादव...