बोकारो, फरवरी 9 -- यादव समाज की एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया के समीप बोकारो नदी तट पर रविवार को यादव शक्ति संगठन बेरमो अनुमंडल की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन सह सम्मान एवं वनभोज का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से राजद नेता सुभाष यादव मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में यूजीसी इक्विटी कानून सख्ती के साथ लागू करने की आवश्यकता है। ओबीसी, एससी एवं एसटी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर विशेष जोर देने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज आज भी सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है और लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। कहा कि समाज को एकजुट कर उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा ...