बोकारो, अक्टूबर 5 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। राधेश्वर धाम तेनुघाट में यादव शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। समिति विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। संगठन को पूरे राज्य में कैसे मजबूती के साथ स्थापित किया जाए इस पर भी सुझाव और दिशा निर्देश दिया गया। समिति विस्तार क्रम में राजकुमार यादव ऊर्फ मलू को संरक्षक, उपाध्यक्ष रोहित लाल यादव एवं विनोद यादव, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार यादव, कानूनी सलाहकार अशोक कुमार यादव तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश यादव, शिवराज यादव एवं टिंकू यादव को चयनित किया गया। संगठन में सक्रिय विभिन्न लोग मौजूद थे। समाजसेवी सह युवा नेता कैलाश यादव, शिक्षक सह समाजसेवी मानिकचंद, भाजपा युवा मोर्चा के रोहित यादव, अजय यादव, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...