मथुरा, फरवरी 24 -- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने यादवजी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महासभा के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि ज्ञापन में फिल्म के शीर्षक और संभावित विषय-वस्तु से यादव समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है। इस विषय को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में रोष देखने को मिल रहा है। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक एवं सैन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म, कला या अन्य माध्यम के जरिए समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं...