मैनपुरी, फरवरी 18 -- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यादव महासभा मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक व कहानी पर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया और फिल्म के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने की मांग की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को डीएम को दिए ज्ञापन में यादव महासभा ने आरोप लगाया कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक व यादव जाति की युवती के प्रेस प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को लव जिहाद जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो समाज के लिए घातक हो सकता है। फिल्म के शीर्षक व इसकी प्रस्तुति से यादव समाज की सामूहिक पहचान व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने ज्ञापन में प्रशासन से फिल्म के प्रदर्शन व प्रचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग। कहा कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फिल्म की जांच कर आवश्यक कद...