संभल, फरवरी 23 -- यादव युवा संघ के पदाधिकारियों की रविवार को शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को बैन कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। मोरध्वज यादव ने कहा कि यदि फिल्म पर बैन लगाने का कार्य नहीं किया गया, तो यादव समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए बड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से अनुशासित तरीके से फिल्म के खिलाफ एकत्रित रहने और सक्रिय रहने की अपील की। एडवोकेट जीतपाल यादव ने बताया कि कल का ज्ञापन कार्यक्रम सफल रहा और इसमें समाज के तमाम साथी सहयोगी रहे। उन्होंने कहा कि फिल्म बैन होने तक समाज लगातार आवाज उठाता रहेगा। समाज के साथियों को जुटकर प्रयास करने की अपील की। ग्रामीण स्तर पर फिल्म को लेकर भारी आक्रोश है और पूरा यादव समाज इस फिल्म से नाराज है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.