हमीरपुर, फरवरी 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म रिलीज की जा रही है। जिसमे एक लड़की यादव समाज से और एक लड़के को मुस्लिम समाज से जोड़कर दर्शाया गया है। जिससे यादव समाज में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहबाद के आदेशानुसार जाति आधारित सम्मेलन और रैलियों पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग जाति और धर्...