कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ में यादव समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने हाल ही में रिलीज हुई या प्रचारित हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध किया है। उन्होंने फिल्म के नाम, कथानक और प्रचार सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। यादव समाज के अधिवक्ताओं का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और कथावस्तु एक विशेष समाज की छवि को खराब करती है। फिल्म में यादव समुदाय की एक लड़की को मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध दिखाया गया है, जिसे वह लव जिहाद जैसी स्थिति उत्पन्न करने वाला बताते हैं। उनका कहना है कि इससे समाज विशेष की छवि को ठेस पहुंचती है, युवाओं में भ्रम फैलता है और सामाजिक सौ...