भागलपुर, अप्रैल 17 -- सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा करने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन पर पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी लेकर निर्माणाधीन 12 मीटर एफओबी को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जहां जो कमी पायी, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा और फेज टू में वर्क प्रपोज जो करेंगे उसे देखने आए हैं। बताया कि फेज वन में यात्रियों से संबंधित काम पूरा हो गया है। बाहर बिल्डिंग इत्यादी में रंग-रोगन जारी है। 12 मीटर एफओबी का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आगामी श्रावणी मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.