जमशेदपुर, फरवरी 4 -- यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए डीआरएम तरुण हुरिया मंगलवार को फिर आदित्यपुर स्टेशन पहुंचे और चल रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। डीआरएम ने निर्देश दिया कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। डीआरएम ने स्टेशन भवन पर 20 हजार लीटर पानी की व्यवस्था के लिए चार नई पानी की टंकी लगाने पर जोर दिया, ताकि यात्रियों को पानी की परेशानी न हो। उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। डीआरएम ने आदित्यपुर स्टेशन की पार्किंग का भी निरीक्षण किया, जहां रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान विभिन्न विभागों के मंडल अधिकारी भी मौजूद थे। इससे विभागवार कार्यों की जिम्मेदारी तय की गई। उल्लेखनीय है कि टाटानगर की चार जोड़ी ट्रेनें 5 फरवरी से आदित्यपुर स्टेशन से ही अपडाउन...