जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटानगर स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने रेलवे के अधिकृत कुलियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधा और सुरक्षा में सहयोग करने पर जोर दिया। रेलवे के अधिकृत कुलियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान दैनिक ने यात्रियों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उजागर किया था। जुगसलाई के व्यवसायी श्रवण देबुका ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर यात्रियों की समस्या से अवगत कराया था। चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश मोहन, वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा और स्टेशन उपाधीक्षक एसके सिंह ने अधिकृत कुलियों की काउंसिलिंग की। इस दौरान उन्हें स्टेशन परिसर में रहते समय अनिवार्य रूप से बिल्ला लगाने और रेलवे द्वारा निर्धारित शु...