मोतिहारी, जनवरी 12 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं से वंचित है। प्लेटफॉर्म पर शेड के अभाव में यात्री खुले आसमान के नीचे गाड़ियों की प्रतीक्षा करते हैं। पीने के पानी के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ही दो चापाकल नजर आते हैं। पेयजल स्टैंड से कभी पानी टपकते नहीं देखा गया। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर गन्दगी पसरी हुई है। शौचालय की लचर व्यवस्था के कारण सर्वाधिक परेशानी महिला व बुजुर्ग यात्रियों को होती है। गन्दगी के कारण शौचालय का उपयोग यात्रियों के द्वारा नहीं किया जाता। इस स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा है। रेल अधिकारियों के अनुसार,अमृत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का नये सिरे से निर्माण किया जा रहा है । इसके कारण यात्री सुविधायें अस्त व्यस्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.