गया, फरवरी 18 -- डीडीयू मंडल के एडीआरएम दिलीप कुमार के नेतृत्व में बुधवार को गया जंक्शन का विशेष टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने सेफ्टी से सम्बंधित आरआरआई, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, दुर्घटना राहत भान आदि का व्यवस्थात्मक तैयारी का जायजा लिया। वर्ष में छह महीने के अंतराल में होने वाले सेफ्टी व्यवस्था के तहत विशेष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। एडीआरएम ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को भी देखा। कुछ बिंदुओं पर सुधार के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्री सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में एडीआरएम ने पेयजल, शौचालय, लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जां...