मोतिहारी, जनवरी 12 -- कुण्डवा चैनपुर। रक्सौल दरभंगा रेल खण्ड का कुण्डवा चैनपुर स्टेशन पर आज भी यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। स्टेशन पर यात्री शेड की कमी से ठंड, गर्मी, बरसात तीनों मौसम में यात्रियों को परेशानी होती है। स्टेशन पर पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। सैकड़ों यात्रियों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए नल भी नहीं लगाया गया है। एक नम्बर प्लेटफार्म पर एक जोड़ी शौचालय है। परन्तु पानी की टंकी नहीं लगाने के कारण वह बेकार है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से शौचालय हमेशा गंदा रहता है। दो नम्बर प्लेटफार्म की स्थिति और भी दयनीय है। प्लेटफार्म पर न बैठने की व्यवस्था है न पानी पीने के लिए चापाकल की। शौचालय नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने आये तेलहारा निवासी मुन्ना कुमार, खरूही नि...