मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्री सुरक्षा और बेस्ट पोस्ट के लिए मुजफ्फरपुर आरपीएफ को सोनपुर मंडल में प्रथम पुरस्कार मिला है। शनिवार को सोनपुर मंडल रेल अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया। बेस्ट पोस्ट में मुजफ्फरपुर व हाजीपुर संयुक्त रूप से प्रथम रहा। डीआरएम विवेक भूषण सूद ने मुजफ्फरपुर इंस्पेक्टर मनीष कुमार को ऑपरेशन आहट के लिए भी मेडल से सम्मानित किया। वहीं, यात्री सुरक्षा में मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट मंडल में प्रथम रहा। एक साल में 65 से अधिक मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह और शातिरों को दबोचकर रेल पुलिस को सौंपा है। इसके लिए डीआरएम ने इंस्पेक्टर मनीष कुमार, दारोगा गोकुलेश पाठक, प्रधान कंस्टेबल शंभूनाथ साह, सिपाही रितेश कुमार, एलबी खान आदि को संयुक्त रूप से बेस्ट यात्री सुरक्षा शील्ड से नवाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.