सीवान, फरवरी 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर इन दिनों यात्री सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी के अलावे जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी के माध्य से सुरक्षा को लेकर विशेष नजर है। इस क्रम में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के तहत जंक्शन पर श्वान दस्ते द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाया रहा है। यह कार्रवाई स्थानीय निरीक्षक रेल सुरक्षा बल के आदेश पर की जा रही है। पार्सल घर, बुकिंग हॉल, बाइक स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म व रूट पर संचालित विभिन्न ट्रेनों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, बीते दिनों की गयी चेकिंग के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है। रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.