मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रविवार को विभिन्न ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चला। जंक्शन से लेकर सर्कुलेटिग एरिया तक सर्च ऑपरेशन में जीआरपी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं यात्रियों के सामान वाली गठरियों की चेकिंग की। जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि जाड़े के मौसम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नियमित तलाशी और सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जाड़े में गर्म कपड़ों और कंबल की आड़ में अवैध सामान भी ढोए जाते हैं। जयनगर-अमृतसर, गरीबनाथ-सहरसा-अमृतसर, राजधानी-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, मुजफ्फरपुर-सूरत, स्वतंत्रता सेनानी, सहरसा-अहमदाबाद, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इन ट्रेनों ...