खगडि़या, दिसम्बर 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। यात्री शेड के निर्माण होने से लोगों को अब बेहतर सुविधा मिल पाएगी। यह बातें सोमवार को जिप क्षेत्र संख्या एक के आनंदपुर मारण पंचायत के सरबजीता मोड़ पर यात्री शेड के निर्माण कार्य के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि यह स्थान सहरसा और खगड़िया जिलों को सीधे जोड़ने वाला सीमावर्ती मार्ग है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और राहगीरों का आवागमन होता है। यात्री शेड के निर्माण से लोगों को धूप, बारिश और ठहराव की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं प्राथमिक विद्यालय ज्वालापुर में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक एवं मॉडर्न शौचालय का निर्माण भी जिप योजना से कराय ागया। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्कूल के निरीक्षण के दौरान यहां पर शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए इस योज...