रुद्रप्रयाग, मई 4 -- केदारनाथ धाम की यात्रा में तीर्थयात्रियों को प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में बेहतर सुविधा मिले सके इसके लिए सोनप्रयाग बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां बाजार को खुले मैदान की तरह रखा गया है ताकि यात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो और पुलिस यात्रा संचालन में बेहतर व्यवस्थाएं बना सके। केदारनाथ धाम की यात्रा में पहले और दूसरे दिन की यात्री संख्या देखें तो 55374 तीर्थयात्री दो दिनों में दर्शन कर चुके हैं जबकि धीरे-धीरे यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। विशेषकर सोनप्रयाग और गौरीकुंड में अव्यवस्थाएं न हो, इसके लिए सोनप्रयाग पूरे बाजार को नो पार्किंग जोन में रखा गया है। यहां बनी निर्धारित पार्किंग में वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी जा रही है जिससे बाजार में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सोनप्रयाग बाजार को खुले मैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.