अररिया, फरवरी 10 -- बथनाहा, एक संवाददाता सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यात्री बस में तलाशी के दौरान दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के क्रम में बस में बैठे दो पैसेंजर युवक के पास से दो बैग में भरा कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़ाये युवक की पहचान प्रिंस कुमार, पिता शंभू यादव तथा गुलशन कुमार पिता समबदन यादव, दोनों निवासी टिकारामपुर, पोस्ट बिहारी मरर टोला, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...