उरई, फरवरी 22 -- जालौन। नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर प्रतीक्षालय है। प्रतीक्षालय में-सफाई न होने व बैठने की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। देवनगर चौराहे से यात्री परिवहन निगम व प्राइवेट बसों में बैठते हैं और बसों का इंतज़ार करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बगल में प्रतीक्षालय है। इसमें लोगों को बैठने के लिए कुर्सीयां लगाई थीं और बगल में पानी टंकी थी। लेकिन अब टंकी दो साल से गायब है। फिर भी लोग कुर्सियों पर बैठकर बस का इंतज़ार कर लेते थे। अब प्रतीक्षालय में लगी 4 कुर्सियों में 2 कुर्सी टूट चुकी है। सिर्फ दो कुर्सी रह गयी है। एक तरफ पीने का पानी नहीं, बैठने के लिए कुर्सी, फर्श पर फैली गंदगी के कारण राहगीरों को प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है।राहगीरों की मदद के लिए लगभग 5 लाख की ...