कानपुर, जनवरी 8 -- यात्री प्रतीक्षालय पर ठेलिया दुकानदारों का कब्जा रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे के चौराहे व तिराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालयों पर अवैध कब्जा कर दुकानें लगाई जा रही हैं। प्रतीक्षालय में यात्री को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। प्रशासन पूरी तरह अंजान बना हुआ है। रसूलाबाद कस्बे के चौराहे व तिराहे पर यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनवाए गए हैं। लेकिन चौराहे के प्रतीक्षालय पर पूरी तरह ठेलिया दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। अपनी अपनी दुकानें लगाने के साथ ही प्रतीक्षालय में सामान रख रहे हैं। स्थित यह है कि कोई यात्री प्रतीक्षालय में बैठ भी नहीं सकता है।इसी प्रकार झींझक रोड तिराहे पर प्रतीक्षालय पर अस्थाई रूप से कब्जा कर लिया गया है। दुकानें वहां भी लग रही हैं। चौराहे व तिराहे से हर दिन जिम्मेदार अफसर निकल रहे ...