कानपुर, फरवरी 21 -- शिवली। क्षेत्र के लोगों को आवागमन की दृष्टि से शिवली कस्बा संसाधनों की दृष्टि से उपयुक्त माना जाता है। शिवली कस्बे से कानपुर, बेला, बिधूना, सौरिख, इटावा, मैनपुरी, दिल्ली, लखनऊ तक के लिए साधन मिलते हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्री शिवली बस स्टॉप पहुंचते हैं, लेकिन यहां चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को असुविधा होती है, जिससे यात्री आज भी भीषण सर्दी गर्मी बरसात में खुले आसमान के नीचे खड़ा होने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...