लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ। एक विमान यात्री ने सड़क किनारे पड़ा रिवाल्वर का खोखा उठा कर मुसीबत मोल ले ली। इस खोखे की वजह से उसकी फ्लाइट छूटते बची। चेतावनी और फटकार के बाद उसे आखिरकार जाने दिया गया। श्रावस्ती के जुड़ापुरवा, माधवपुर सिरसिया निवासी दुर्गेश प्रताप सिंह गुरुवार-शुक्रवार की रात एयरपोर्ट पहुंचा था। सीआईएसएफ की चेकिंग के दौरान उसकी जेब से 7.65 बोर की गोली का खोखा मिला। ऐसे में तुरंत उसको अन्य यात्रियों से अलग कर दिया गया। सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पीतल का खोखा उसे सड़क किनारे पड़ा मिला। सोचा, जान पहचान वालों के बीच रौब गांठेंगे। इस पर उसे चेतावनी देने के साथ लिखित माफीनामा लेकर पुलिस ने छोड़ा। यात्री को मुम्बई जाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...