वाराणसी, जनवरी 5 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर विमान यात्री के बैग में मैगजीन समेत छह कारतूस मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। यात्रा भी रद्द कर दी गई। मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा निवासी भुवनेश्वर नाथ तिवारी रविवार दोपहर 2:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 1254 से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे थे। साथ में पत्नी रीता तिवारी भी थीं। भुवनेश्वर ने टर्मिनल भवन में प्रवेश के बाद एयरलाइन काउंटर से बोर्डिंग पास लिया। इसके बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में सीआईएसएफ जवानों को जांच के दौरान उनके हैंडबैग से मैगजीन समेत 0.32 बोर के छह कारतूस मिले। यात्री को हिरासत में लेकर बाबतपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस चौकी में यात्री से लगभग तीन घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों ने गह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.