देवरिया, जनवरी 11 -- भागलपुर। रेलवे स्टेशन पर के प्लेटफार्म पर छूटे यात्री के बैग को शनिवार को स्टेशन अधीक्षक लार रोड ने वापस कर दिया। यात्री को बैग मिलने के बाद चेहरे पर मुस्कान लौट आई। भागलपुर विकास खंड के देवसिया गांव के रहने वाले अखिलेश यादव शनिवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से लार रोड से गोरखपुर जा रहे थे, इस बीच उनका बैग लार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की कुर्सी पर छूट गया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर जब वह पहुंचे तो बैग छूटने की उनके भनक लगी, उन्होंने सलेमपुर स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक लार रोड अमरनाथ तिवारी को जानकारी दी गई और उन्होंने बैग को सुरक्षित रखवा लिया। दोपहर बाद अखिलेश के स्टेशन पहुंचने के बाद बैग को स्टेशन अधीक्षक ने सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.