जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर जीआरपी ने यात्री के मोबाइल चोरी में मानगो आजाद बस्ती के अहमद राजा उर्फ मिंटू को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम में शनिवार देर शाम यात्री की मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर रेल पुलिस के हवाले किया था। दूसरी ओर, टाटानगर आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति लोहा चोरी में बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी के विष्णु थापा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा स्टेशन से दो किन्नर समेत ट्रेनों की गेट पर बैठकर यात्रा करने, लाइन पार करने समेत महिला व दिव्यांग बोगी में यात्रा करने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.