जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार दोपहर टाटानगर स्टेशन पर यात्री की जेब से पर्स चोरी करने वाले युवक को प्लेटफार्म पर घेर कर पकड़ लिया। आरोपी को आरपीएफ की टीम ने टाटानगर जीआरपी के सुपुर्द किया है, जहां देर शाम तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। सोमवार को जीआरपी ने यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर जेल भेजा था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...