भदोही, फरवरी 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन के आदेश पर सघन जांच किया गया। इस दौरान यात्री का छूटा सामान उसे सुर्पुद कर दिया गया। जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि आपरेशन अमानत के तहत गाड़ी संख्या 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस में स्कोर्ट के दौरान गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल रवि शंकर पांडेय एवं कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह ने जनरल कोच में यात्री का छूटा काले रंग का झोला बरामद किया। बाद में यात्री पिनाकी (पश्चिमी चंपारण)बिहार ने अपने सामान की पहचान किया तो सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 15 सौ रुपये बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...