शिमला, फरवरी 3 -- शिमला जिले के चौपाल उपमंडल से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा सुबह उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ, जब बस एक अन्य वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल व उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके में हादसा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त बस एचआरटीसी के नेरवा डिपो की थी, जिसका नंबर एचपी-66ए-2588 है। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। बस चौपाल से पांवटा साहिब के लिए निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। इसमें चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अ...