छपरा, नवम्बर 28 -- भेल्दी, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर राजा चौक के समीप शुक्रवार की शाम एक टेम्पो को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरी सिटी राइड बस पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गई। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम यात्रियों से भरी बस भेल्दी से छपरा की ओर जा रही थी। राजा चौक से आगे बढ़ी कि सामने से आई टेम्पो को बचाने के क्रम में पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गई। यात्री चिल्लाने लगे। भीड़ जुट गई और गाड़ी मे फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं। संयोग अच्छा था कि बस पानी में नहीं पलटी वरना बड़ा हादसा होता। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति को भेजा ज...