सोनभद्र, फरवरी 5 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे स्टेयरिंग फेल होने से एक निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। इससे बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। वहीं अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। बस तेलगुड़वा से 40 यात्रियों को लेकर कोन की तरफ आ रही थी। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा से गुरुवार की सुबह एक निजी बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर कोन के लिए निकली। सुबह लगभग नौ बजे बस जैसे ही कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर पहुंची, इसी दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। इससे बस में सवार एक यात्री 65 वर्षीय मखन्चू निवासी डाल्टेनगंज, झारखंड के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.