नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परिचालन कारणों से जूझ रहे इंडिगो की बुधवार को एक फ्लाइट निरस्त हो गई जबकि 19 लेट हुईं। दो फ्लाइटें तो पांच घंटे से ज्यादा लेट रहीं। शाम तक अन्य एयरलाइंस की मिलाकर कुल 22 फ्लाइटें लेट हुईं। अमौसी स्थित एयरपोर्ट टर्मिनल-3 का डिपार्चर हॉल यात्रियों से खचाखच भरा रहा। इंडिगो नए नियमों के बाद परिचालन दिक्कतों से जूझ रहा है। इसका खामियाजा आम यात्री भुगत रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली होते हुए जम्मू जाने वाले यात्री को छोड़कर फ्लाइट आगे के लिए रवाना हो गई। एक्स पर पल्लव गुप्ता ने लिखा कि 82 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर को लखनऊ से जम्मू जाना था। यहां से वह 6ई 2292 से दिल्ली गए। दिल्ली के आगे 6ई 2293 से उनको जम्मू जाना था। जम्मू जाने वाली फ्लाइट उनको बिना लिए चली गई। प्रोफेसर ने जब शिकायत की तो काउं...