अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर जंक्शन उत्तर रेलवे का प्रमुख स्टेशन है। जिला मुख्यालय का प्रथम श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्रियों का सफर होता है। फिर भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन रेलवे की उपेक्षा का शिकार है। जिले के साथ आसपास के कई जिलों का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बाद भी कई ट्रेनों का ठहराव नहीं है। छह जोड़ी ट्रेनें यहां के यात्रियों का मुंह चिढ़ाते हुए गुजर जाती हैं। इनमें जिले के दो जोड़ी वंदे भारत, एक जोड़ी अमृत भारत, जोड़ी रामेश्वरम एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे रेलवे का नुकसान तो हो ही रहा है, यात्रियों के साथ दरगाह के जायरीनों को भी परेशानी हो रही है। यात्रियों ने 22589/90 मेरठ वाराणसी वंदे भारत, 18103/04 अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस, 15667/68 कामख्या गांधी धाम एक्सप्रेस, 19053/54 मु...