जमशेदपुर, मार्च 21 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों की खानपान सामग्री की औचक जांच का अभियान शुरू होगा, ताकि स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। औचक जांच का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से 18 मार्च को आया है। चक्रधरपुर मंडल में 31 मार्च तक जांच के लिए वाणिज्य व खानपान अधिकारियों की टीम बनी है। बताया जाता है कि रेल मदद एप पर स्टेशन व ट्रेनों की खानपान सेवा पर लगातार शिकायत हो रही है। इससे रेलवे जोन से स्टेशन के स्टॉल, रेस्टोरेंट, बेस किचन, पेंट्रीकार में खाना-नाश्ता बनाने की विधि से लेकर कच्चा राशन एवं तेल के साथ स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के उपाय की जांच करने का आदेश हुआ है, ताकि सुधार हो सके। औचक जांच में खराबी मिलने पर जुर्माना वसूलने के साथ लाइसेंस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.