चाईबासा, जनवरी 14 -- गुवा, संवाददाता। टाटानगर से किरीबुरू जा रही मां पार्वती बस को लेकर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बस बड़ाजामदा पहुंचने के बाद कंडक्टर ने सभी किरीबुरू जाने वाले यात्रियों को वहीं उतार दिया। कंडक्टर ने यात्रियों से कहा कि बस आगे किरीबुरू नहीं जाएगी। इस पर यात्रियों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जब बस को किरीबुरू तक ले जाना ही नहीं था, तो यात्रियों को टाटानगर से क्यों बैठाया गया। इस घटना से नाराज यात्रियों में मां पार्वती बस के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित यात्रियों ने दोपहर करीब 2:30 बजे बस को बड़ाजामदा में ही रोक दिया और स्पष्ट कर दिया कि जब तक बस किरीबुरू नहीं जाएगी, तब तक उसे आगे नहीं जाने दिया जाएगा। यात्रियों के विरोध और हंगामे के कारण कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। काफी देर तक चले हंगामे ...