प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग सेवा आईआरसीटीसी ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है, जिसकी जानकारी यात्रियों को ईमेल के माध्यम से दी जा रही है। इस नई व्यवस्था के अनुसार एक जुलाई 2025 से केवल वे यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे जिनका आईआरसीटीसी यूजर प्रोफाइल आधार से सत्यापित होगा। कैसे करें सत्यापित आईआरसीटीसी ने यात्रियों को भेजे गए ईमेल में कहा है कि यदि आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहले से ही अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से लिंक करा लें। इसके लिए यात्रियों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी। पहला आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in या आईआरसीटीसी के मोबाइल एप पर लॉगिन करें। इसके बाद दूसरे चरण में माई एकाउंट के सेक्शन में जाएं। तीसरे चरण में ऑथेंटिकेट यूजर लिंक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.