कोडरमा, अगस्त 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में बुधवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित सम्मानित सदस्यों को संबोधित करते हुए धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, संरक्षा उपायों तथा विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने यात्रियों से जुड़ी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को बैठक में साझा किया, जिन पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य रेल उपभोक्ताओं की सुविधा को और बेहतर बनाना तथा रेल सेवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.