मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ डीआईजी एसआर गांधी ने शनिवार को मुजफ्फरपुर और नारायणपुर अनंत स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। छठ के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट की प्रशंसा की। आरपीएफ डीआईजी ने आरपीएफ इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार व जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन कर उनकी समस्याएं सुनीं। यात्रियों के साथ रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जवानों के रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों स्टेशनों पर इंस्पेक्टर के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम को देखा। कैमरे की स्थिति को और बेहतर करने को निर्देशित किया। उन्होंने यात्रियों को यात्रा के दौरान शत प्रतिशत सुरक्षा और सहायता देने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.