भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों और कर्मचारियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 16 तरह की मेडिकल जांच की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की जांच स्टेशन में हो सके, इसके लिए हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। हेल्थ एटीएम के जरिए यात्री 16 तरह की जांच मामूली शुल्क पर करा सकेंगे। यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा स्टेशन में शुरू हो चुकी है। अब भागलपुर सहित जमालपुर और मालदा के लिए रेलवे ने पत्र जारी किया है। हेयर कट सैलून, मोबाइल एसेसरीज के काउंटर भी खुलेंगे। सेकेंड क्लास वेटिंग हॉल के पास मसाज सेंटर खोला जाएगा। वाणिज्य विभाग के रेल अधिकारी ने बताया कि रेट और सुविधा मिलने की तारीख तय नहीं है। लेकिन तेजी से इसकी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट यात्रियों को मोबाइल और ई-मेल के माध्यम से कुछ ही देर में मिल जाएगी। स्टेशन पर यात्री बॉडी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.