टिहरी, मार्च 7 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से पूर्व सड़कों को दुरुस्त कर लें। खासकर बीआरओ और एनएच खंड को जिले के तीन प्रमुख हाईवे ऋषिकेश-गंगोत्री, ऋषिकेश-बदरीनाथ और नैनबाग-यमुनोत्री हाईवे पर डेंजर जोन, ब्लैक स्पॉट और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कार्य पूरा किया जाए। शुक्रवार को डीएम दीक्षित ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने में करीब डेढ़ माह का वक्त बचा है। ऐसे में सड़कों को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। डीएम ने बताया कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर बाइपास, बगड़धार, हिंडोलाखाल, ताछला और खाड़ी में ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन कार्यों को समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कहा कि अभी मौसम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.