आरा, मार्च 30 -- आरा। निज प्रतिनिधि सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आरा जंक्शन पर वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक धरना का आयोजन किया। धरना के माध्यम से सीनियर सिटीजन को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत मिलने वाली छूट लागू करने की मांग की गयी। संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेल मंत्रालय को चेतावनी देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में पूर्व में मिलने वाली छूट फिर लागू नहीं की तो देश के सभी राज्यों में रेल प्रशासन के तानाशाही रवैये के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। रविवार को चार राज्यों के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सामूहिक धरना का कार्यक्रम किया गया। आरा जंक्शन पर धरनार्थियों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे, संरक्षक पूर्व प्राचार्य कमल कुमारी सिंह, डॉ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.