उत्तरकाशी, अप्रैल 4 -- आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उत्तराकाशी के जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट इन दिनों गंगा व यमुना के उद्गम स्थल सहित यात्रा मार्ग को संवारने में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी अब तक यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं के लिए यमुनोत्री धाम में 38 करोड़ तथा गंगोत्री धाम में 40 करोड़ की लागत के कार्य स्वीकृत कर चुके हैं। जिन पर इन दिनों प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आागामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलने जा रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को 11:55 तथा गंगोत्री धाम के कपाट 10:30 पर श्र...