सोनभद्र, जनवरी 2 -- ओबरा। प्रभारी निरीक्षक यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को नगर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान नगर के सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव यातायात तथा ट्रैफिक कांस्टेबल राहुल गोड़ के माध्यम से नगर के वाहन चालकों व आमजनों को सुरक्षा को लेकर विभिन्न जानकारियां देते हुए यातायात सुरक्षा से संबंधित एक पम्पलेट देकर लोगों को जागरूक किया। यातायात पुलिस ने वितरित किये गये पंपलेट में जीवन अमूल्य है,अपने एवं दूसरे के जीवन की रक्षा करें। यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए है इनका पालन करें। दो पहिया वाहन चालक सदैव हेलमेट लगाए तथा तीन सवारी न बैठाएं। नशे अथवा नींद की हालत में वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इस मौके पर राजन निषाद, बब्बन शर्मा, शिबू, प्रकाश सोनकर, कुमा...