रांची, जनवरी 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख मार्ग व इलाके में यातायात नियमों के अनुसार सुरक्षा व सूचना संकेतक तैयार करने का काम शुरू किया गया है। निगम की टीम ने इसके लिए 88 स्थान चिन्हित किए थे। जहां पर यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं नागरिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जेबरा क्रासिंग, स्टॉप लाइन, एरो व स्टॉप मार्क को नए सिरे से रंग रोगन का काम किया जा रहा है। इस क्रम में सिटी बस, ऑटो व स्कूल बस समेत अन्य वाहनों के सड़क के किनारे सवारी व विद्यार्थियों को उतारने-चढ़ाने को लेकर ठहराव स्थल पिक अप व ड्रॉप बॉक्स की भी रंगाई की जा रही है। बताया गया कि यातायात से संबंधित संकेतकों की रंगाई के बाद पैदल यात्री, बच्चे, बुजुर्ग व दिव्यांगजन को सड़कों से होकर गुजरने में सहूलियत होगी। वहीं स्टॉप लाइन व दिशा सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.