हापुड़, जनवरी 28 -- शहर की यातायात सुधरने के लिए तैयार नहीं है। जाम के झाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर गंभीर नहीं हैं। शायद ही कोई एेसा दिन हो जब शहर के विभिन्न इलाकों में जाम न लगे। बुधवार को भी दिन निकलते ही शहर के विभिन्न मार्गों पर भीषण जाम लग गया। रुक रुक कर शाम तक जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ा। गुरुवार की सुबह को तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते दिल्ली रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। गढ़ रोड पर तो स्थिति यह थी कि सड़क की एक ओर तहसील चौपला से अतरपुर चौपला तक, दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहा से रामलीला मैदान तक वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई थी। जाम में फंसे लोग इसी प्रयास में थे कि किसी तरह जाम के झाम से निकलकर अपने गंतव्...