शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस शाहजहांपुर की ओर से सड़क सुरक्षा और समावेशी यातायात जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के महासचिव अमन सक्सेना को यातायात जागरूकता से जुड़े अभियानों के लिए यातायात उप निरीक्षक विनय पांडेय ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और मेडल दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...